{"_id":"586be1194f1c1b475515881b","slug":"dm-to-four-friadion-vows-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम चार फरियादियों को दिलवा सके न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम चार फरियादियों को दिलवा सके न्याय
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में शिकायतें सुनते एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमृतपुर तहसील में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 50 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से सिर्फ चार का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में 70 में छह फरियादियों को न्याय मिल सका।
अमृतपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में नगला हूसा निवासी सुरेश पाल ने प्रार्थना पत्र देकर एमडीएम का भुगतान कराने की मांग की। अमृतपुर के रहने वाले राजेश कुमार ने खेत से अवैध कब्जा हटाने की फरियाद लगाई।
मीना देवी निवासी अमृतपुर ने समाजवादी पेंशन दिलवाने की गुहार लगाई। नीतू निवासी विरसिंहपुर ने प्रार्थना पत्र देकर लोहिया आवास दिलवाने की मांग उठाई। रतिराम निवासी अहिलामई ने बंद गली खुलवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसपी सुभाष सिंह बघेल, सीएमओ डा. राकेश कुमार, सीडीओ एनपी पांडेय, एसडीएम युवराज सिंह, तहसीलदार शेख आलम गीर, डीएसओ अंशिका दीक्षित, जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव, डीपीआरओ गिरीशचंद्र और बीएसए संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
उधर, सदर तहसील में एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। जसमई निवासी रेशमा देवी ने प्रार्थना पत्र देकर खेत की पैमाइश कराए जाने की मांग की। बंगशपुरा कोहना की हुस्नाबेगम ने विधवा पेंशन चालू करवाए जाने की मांग की।
कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया के जदुवीर सिंह ने ई-रिक्शा दिलवाने की मांग उठाई। नन्ही देवी निवासी बरौन ने कोटेदार की शिकायत की। किरन देवी ने राशनकार्ड बनवाने की मांग की। पिपरगांव के अरविंद ने मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
दीवान मुबारिक की रहने वाली ज्योति राजपूत ने मृत पति की संपत्ति में हिस्सा दिलाने की मांग की। इस अवसर पर तहसीलदार अशोक कुमार चौधरी, उप निबंधक राजीव मिश्र, पीओ डूडा अतुल यादव, प्रभारी सहायक अभियंता फरहत अली और शरद बाजपेई आदि मौजूद रहे।