फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM overload on flaws

खामियों पर डीएम का पारा चढ़ा

Thu, 08 Feb 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
DM overload on flaws
dm inspecting with other officials - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लापरवाह कर्मचारियों पर डीएम ने नजरें टेढ़ी की हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील परिसर में स्थित संग्रह अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। राजस्व वसूली, फाइलों के रखरखाव व लंबित कार्यों को लेकर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दोपहर करीब 11.30 बजे अपर जिलाधिकारी गुलाबचंद्र और उप जिलाधिकारी अजीत सिंह के साथ तहसील पहुंचीं। उन्होंने संग्रह अभिलेखागार में पहुंच राजस्व लेखाकार गुरुचरनदास से राजस्व वसूली की स्थिति के बारे में जानकारी की। उन्हें वसूली की स्थिति काफी खराब मिली। 10 बड़े बकाएदारों की पत्रावलियां लंबित मिलने पर उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द वसूली की जाए। सहायक राजस्व लेखाकार हर्ष कुमार और वीना सक्सेना का भी काम डीएम को ठीक नहीं दिखा। संग्रह अभिलेखागार में पड़े पुराने अभिलेखों को ठीक करने को कहा। तहसील परिसर की छत पर बनी टंकी का ढक्कन खुला देख डीएम ने ढक्कन लगवाने और टंकी खाली करवाकर नगर पालिका से दोबारा टंकी भरवाकर उसमें क्लोरीन डलवाने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल और शौचालयों को दुरुस्त रखा जाए। इस अवसर पर तहसीलदार सदर भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed