फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM gets shortage of presses and equipment in L-2

एल -2 में डीएम को दबाइयों व उपकरणों की कमी मिली

Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
DM gets shortage of presses and equipment in L-2
कमालगंज। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रविवार की सुबह सीएचसी में संचालित एल-टू अस्पताल का निरीक्षण किया। दवाओं व उपकरणों की कमी मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कोविड वार्ड में भर्ती 10 मरीजों से हालचाल पूछा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुबह 11 बजे एसडीएम सदर अनिल कुमार के साथ सीएचसी पहुंचे। वह सीधे वार्डों में गए, वहां 10 मरीज भर्ती मिले। छह ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध थे। दवाओं व उपकरणों की जानकारी लेने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने कहा कि रोजाना कम से कम 20 ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 ऑक्सी फ्लोमीटर, 150 ऑक्सीजन मास्क, 100 एन-95 मास्क, 100 पीपीई किट, 100 डिस्पोजेबल बेड शीट, 20 लीटर हाइपोसोल्युशन, दो ट्राली, दो व्हील चेयर के साथ दवाओं की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम ने सीएमओ डॉ. वंदना सिंह को दवा व उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर से अस्पताल परिसर की सफाई के लिए नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को लगवाने के लिए कहा। कोविड अस्पताल का बोर्ड भी लगवाने को कहा। इस दौरान डॉ. मानसिंह वर्मा, डॉ. विकास पटेल व प्रेमचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed