फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM gave instructions to vacate the house, problem of electricity and water

Farrukhabad News: डीएम ने दिए घर खाली करने के निर्देश, बिजली पानी की समस्या

Fri, 21 Jul 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 21 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to vacate the house, problem of electricity and water
फोटो- 33,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को जंजाली नगला में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। जिन घरों के पास पानी बह रहा है उन्हें खाली करने के निर्देश दिए। वहीं छीतापुर कपूरापुर में 35 कटान पीड़ितों को मकान के लिए आवंटित जगह में बिजली, पानी, खड़ंजा न होने की समस्या आ रही है।

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजय सचान के साथ जंजाली नगला का जायजा लिया। 5.18 करोड़ की बाढ़ परियोजना के बावजूद बाढ़ का पानी भरा था। कुछ घरों के पास गंगा की धार चल रही थी। उन घरों को खाली करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन लोगों के मकान कट गए थे, उन्हें छीतापुर कपूरापुर में जगह दे दी गई। 95 हजार मुआवजा भी दिया गया। जंजाली नगला के आगे बसे चाचूपुर से होकर भी पानी आ रहा है। ग्रामीण लड़ैते, रामसिंह ने कहा कि छीतापुर कपूरापुर में आवंटित जगह में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, कैसे बच्चों संग रहा जाए। प्रधान पप्पू यादव ने कहा कि मनरेगा से खड़ंजा बिछवाया जाए। सोलर लाइट व हैंडपंप की भी व्यवस्था हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed