{"_id":"61e30994c5c7875992124a80","slug":"dm-angry-over-low-vaccination-in-amritpur-and-rajpur-farrukhabad-news-knp675527558","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतपुर व राजपुर में कम टीकाकरण पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतपुर व राजपुर में कम टीकाकरण पर डीएम खफा
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल चंदोखा में वैक्सीनेशन बूथ का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुम?
- फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। जिलाधिकारी ने शनिवार को क्षेत्र में टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण किया। अमृतपुर व गांव राजपुर में कम टीकाकरण मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा, जिठौली, चंदोखा, धारापुर, दहिलिया, अमृतपुर, राजपुर, सवासी आदि गांवों में लगे कोरोना टीकाकरण कैंप देखे। गांव चाचूपुर जटपुरा, जिठौली, चंदोखा, धारापुर दहिलिया, सवासी में टीकाकरण की स्थिति ठीक मिलने पर उन्होंने छूटे हुए लोगों के टीका लगवाकर गांव संतृप्त करने के निर्देश दिए।
गांव चंदौखा निवासी रघुवीर सिंह ने शिकायत की कि गांव में सफाई कर्मी नहीं आता है। स्कूल से अधिकांश शिक्षक भी गायब रहते हैं। सामुदायिक शौचालय का रखरखाव भी ठीक नहीं रहता है। इस पर डीएम ने बीडीओ को केयरटेकर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं गांव अमृतपुर एवं राजपुर में कम लोगों को टीका लगाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। लेखपाल व सचिव की फटकार लगाते हुए 300 से अधिक लोगों को टीका न लगने पर एसडीएम को दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अमृतपुर प्रीती तिवारी, बीडीओ गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।