फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM and SP inspected the jails and asked the prisoners the problems

डीएम व एसपी ने जेलों का निरीक्षण कर बंदियों से समस्याएं पूछीं

Thu, 31 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected the jails and asked the prisoners the problems
सेंट्रल जेल से निकलत डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डीएम और एसपी ने जिला व केंद्रीय कारागार का निरीक्षण कर बंदियों से समस्याएं पूछीं और उनका निराकरण करने के लिए जेल अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मेस का निरीक्षण कर कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।

डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा गुरुवार की दोपहर जिला जेल पहुंचे। अधिकारियों ने बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से समस्याएं पूछीं। कई बंदियों ने जेल अस्पताल में इलाज व साफ-सफाई को लेकर शिकायत की। अधिकारियों ने समस्या का निराकरण करने के आदेेश दिए। मेस में खाने की गुणवत्ता परखी। कोरोना डेस्क व जेल के अंदर बचाव को लेकर इंतजाम की समीक्षा की। इस दौरान जेलर गिरजा शंकर यादव मौजूद रहे। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। यहां शातिर बंदियों के बारे में एसपी ने जानकारी कर उन पर निगरानी व सतर्कता को लेकर जेल अधिकारियों ने बातचीत की। यहां कई कैदियों ने बीमार होने के बाद इलाज के लिए पुलिस लाइन से फोर्स न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने गंभीर बीमार कैदियों को इलाज के लिए बाहर भेजने के लिए फोर्स मुहैया कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed