{"_id":"61a710e594d2ec15956cac97","slug":"dm-and-sp-asked-the-problems-of-prisoners-in-jails-farrukhabad-news-knp6669808193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने जेलों में बंदियों से पूछीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने जेलों में बंदियों से पूछीं समस्याएं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीएम व एसपी ने जेलों का निरीक्षण कर बंदियों से समस्याएं पूछीं। मैस खाने की गुणवत्ता परखी और अस्पताल का भी निरीक्षण किया। बंदियों को हाइजेनिक किट भी बांटी।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले मैस जाकर खाने की गुणवत्ता को देखा। बंदियों से भोजन की गुणवत्ता बारे में पूछा। बंदियों से जेल में उपचार से लेकर अन्य समस्याओं की जानकारी की। साफ-सफाई को लेकर डीएम ने कड़े दिशा निर्देश दिए। कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए। जेल में मुलाकात कराने के बारे में अधिकारियों ने जानकारी की। इसके बाद एक संस्था की ओर से बंदियों को हाइजेनिक किट का वितरण किया। किट में साबुन, तेल, टूथपेस्ट, टूथब्रश, कंघा, शैंपू थे।
अधीक्षक भीमसेन मुकंद, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश मिश्रा मौजूद रहे।
इसके बाद डीएम व एसपी सेंट्रल ने जेल की हाई सिक्योरिटी में बंद कैदियों के बारे में जानकारी कर मैस का निरीक्षण किया। बैरकों में जाकर कैदियों के हाल चाल लिए और अस्पताल का निरीक्षण किया। एसपी ने जेल में सुरक्षा के संबंध में जेल अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, कोतवाल जय प्रकाश पाल मौजूद रहे।