फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Diwali of flood victims is illuminated by the flame of hope

Farrukhabad News: उम्मीद की लौ से रोशन हुई बाढ़ पीड़ितों की दिवाली

Mon, 20 Oct 2025 07:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 Oct 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Diwali of flood victims is illuminated by the flame of hope
फोटो-17, अंबरपुर की मड़ैया में घर को गोबर लिपाई करती नेहा। संवाद
फर्रुखाबाद। दो महीने से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे गंगा किनारे के गांवों में अब जब जलस्तर उतर गया है। यहां जिंदगी फिर से खुद को संवारने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

दिवाली पर भले ही साज-सामान कम था, लेकिन लोगों ने उम्मीदों की लौ से दीये रोशन कर दिवाली मनाई। अमृतपुर, कंपिल और शमशाबाद क्षेत्र के कई गांवों में जहां कुछ समय पहले तक घरों और खेतों में पानी भरा था, अब लोग अपने टूटे चबूतरे और दीवारें सुधारते नजर आ रहे हैं। गांव की कलावती अपने घर का आंगन गोबर और गेरू से लीपते हुए कहा कि दिवाली पर खुशियां फिर से आएंगी। श्रीगणेश-लक्ष्मी की कृपा से गांव फिर से खुशहाल होगा।
विज्ञापन

थोड़ी दूरी पर शिवदयाल अपने मवेशियों को चारा डालते हुए बताते हैं, गंगा मैया ने इस बार हिम्मत तोड़ दी। साठ दिन से काम ठप है, लेकिन दिवाली उम्मीद लेकर आएगी, फिर सबकुछ अच्छा होगा। बाढ़ ने सिर्फ खेतों को नहीं डुबोया, बल्कि घरों का राशन, बीज और उम्मीदें भी बहा ले गई। अब आने वाली गेहूं की फसल पर नजर है, वही फिर से खुशहाली लौटेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed