फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dividers installed on Panchal Ghat bridge, work has not started

Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल पर लगाए डिवाइडर, काम शुरू नहीं

Tue, 26 Aug 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dividers installed on Panchal Ghat bridge, work has not started
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांचाल घाट पुल के ज्वाइंट की मरम्मत के लिए सोमवार को डिवाइडर लगाकर छोटे वाहनों के लिए आवागमन वन-वे कर दिया गया। इसके बाद भी शाम तक कार्यदायी संस्था ने काम शुरू नहीं किया। यातायात विभाग ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बड़े वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पांचाल घाट पुल के ज्वाइंट खुल जाने से खतरे की आशंका को देखते हुए कार्यदायी संस्था ने सोमवार से काम शुरू करने की बात कही थी। इसी के चलते एसपी ने रूट डायवर्जन के आदेश भी जारी कर दिए थे। संस्था ने पुल को वन-वे करने के लिए डिवाइडर लगा दिए मगर देर शाम तक काम शुरू नहीं किया। इस दौरान यातायात विभाग के कर्मचारी वाहनों को रोकने और वन-वे निकालने को मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

उधर, एसपी ने जारी निर्देश में कहा कि 25 अगस्त से 29 दिन के लिए सुबह सात से रात नौ बजे तक वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोका जाएगा। कन्नौज से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की तरफ भेजे जाएं। छिबरामऊ से जहानगंज होकर आने वाले वाहनों को बेवर के लिए डायवर्ट किया जाए। बेवर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को बेवर में ही रोक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहन बिराहिमपुर अलीगंज बाॅर्डर पर रोका जाए। शाहजहांपुर से आने वाले माल वाहन अल्हागंज, हुल्लापुर, जरियनपुर में रोके जाएं। इसके अलावा हरदोई से आने वाले माल वाहनों को रूपापुर पर रोका जाए। इन वाहनों को रात नौ बजे के बाद छोड़ा जाए। यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि मरम्मत की कार्यदायी संस्था ने डिवाइडर लगा दिए। मगर काम शुरू नहीं किया है। कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed