फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District's power system collapsed, now 72 hours strike

Farrukhabad News: जिले की बिजली व्यवस्था चरमराई, अब 72 घंटे हड़ताल

Fri, 17 Mar 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
District's power system collapsed, now 72 hours strike
फर्रुखाबाद। ऊर्जा निगम व प्रबंधन के खिलाफ चल रहे कार्य बहिष्कार से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। फाल्ट आने से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के एक-एक कर फीडर बंद होते जा रहे हैं। अब बिजली कर्मचारियों की 72 घंटे हड़ताल घोषित है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री के साथ दिसंबर में हुए समझौते को लागू न करने के विरोध में बिजली कर्मियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार सुबह दूसरे दिन भी एसडीओ शरद प्रताप व जेई सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिकारी व कर्मचारी डिवीजन कार्यालय में एकत्र हुए। कार्य बहिष्कार कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। प्रबंधन पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप जड़े।
विज्ञापन

कहा कि समझौता लागू न कर जबरन बिजली कर्मियों पर हड़ताल थोपी जा रही है। बिजली कर्मियों के काम न करने से जनपद में बिजली समस्या गहराने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक करीब 10 से अधिक फीडर बंद होने से घरों की बिजली गुल रही। फाल्ट ठीक न किए जाने से उपभोक्ताओं को पेयजल के लिए भटकना पड़ा। शासन में सुनवाई न होने से गुरुवार रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल करने की घोषणा कर दी गई। इससे बिजली संकट और बढ़ना तय है। पहले दिन बिजली व्यवस्था ठीक करने की प्रशासन व्यवस्था नहीं कर सकता। प्रदर्शन में एसडीओ अनमोल प्रताप, विनोद कनौजिया, जेई रंजीत मौर्या, राकेेेश कुमार, मासूम अली के अलावा रमेश कुमार, अमित मिश्रा आदि सभी संगठनों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कार्यालय सहित दो दर्जन मोहल्लों की गुल हुई बिजली
बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से शहर के दो दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। कुटरा उपकेंद्र के कलक्ट्रेट फीडर पर सुबह ही फाल्ट आ गया। इससे डीएम कार्यालय सहित कई विभागों की बत्ती गुल हो गई। सरकारी काम प्रभावित होते देख अधिकारियों ने जोड़-जुगाड़ कर फाल्ट ठीक कराकर बिजली चालू कराई। वहीं, जसमई उपकेंद्र से जुड़े फीडर आरएमआर व आईटीआई का फाल्ट ठीक न हो पाने से शाम तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र याकूतगंज का भोजपुर फीडर, सलेमपुर का दहेलिया फीडर, नीबकरोरी का बराकेशव फीडर, न्यू व ओल्ड फीडर, खिमसेपुर उपकेंद्र का मदनपुर फीडर फाल्ट के चलते बंद हो गए। इससे 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है। वहीं, नीबकरोरी उपकेंद्र से निजी नलकूपों के लिए निकला पुठरी फीडर भी ठप रहा। इन फीडरों को चालू कराने के लिए प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था भी नजर नहीं आई।

50 लाख प्रतिदिन राजस्व प्रभावित
कार्य बहिष्कार के चलते बिजली विभाग के सभी कैश काउंटर बंद हैं। इससे उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर पा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रतिदिन करीब 50 लाख रुपये का राजस्व प्रभावित है। बिजली आपूर्ति के लिए प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी है। वह सहयोग कर सकते हैं। कोई भी बिजली विभाग का कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं है।

फोटो- 13, गांव कान्हेपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर मरम्मत करता ग्रामीण। संवाद
ग्रामीण ही चढ़ गया एचटी लाइन के खंभे पर
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के गांव कान्हेपुर में एचटी लाइन पर फाल्ट आने से बुधवार रात बिजली गुल रही। सुबह भी बिजली न आने पर लाइनमैन को फोन किया गया। लाइनमैन ने जवाब दिया कि वह हड़ताल पर है। मजबूरी को देखते हुए एक ग्रामीण ही अपनी जान जोखिम में डालकर खंभे पर चढ़ गया और फाल्ट ठीक किया। ऐसे में कभी भी दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। मदनपुर पीटीडब्ल्यू फीडर में सुबह 7.10 बजे फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति बंद है। इससे क्षेत्र के करीब 20 गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed