फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District President of the House of Teacher beaten Srion

शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष को सरियों से पीटा

Tue, 08 Dec 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

जहानगंज। सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष को बाइक से स्कूल जाते समय गांव के युवकोें ने पुरानी रंजिश में रास्ते में घेर लिया। इनकी सरियों से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को कमालगंज सीएचसी में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिरौंज निवासी शिवपाल सिंह यादव गांव में ही स्थित मैकूलाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य है। शिवपाल सिंह सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष हैं। सोमवार को वह  बाइक से स्कूल जा रहे थे। जब वह कुछ ही दूर पर पहुंचे। उसी समय गांव के ही गौरव, अभिनव, लालू, अभिषेक ने पुरानी रंजिश में घेर लिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने शिवपाल सिंह की सरियोें से पिटाई कर दी। सरिया सिर में लगने से वह लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर शिवपाल के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पर पुलिस ने घायल का कमालगंज के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। घायल का एक्सरे लोहिया अस्पताल में कराया गया। इसकी जानकारी होने पर सपा के जिला प्रवक्ता मंदीप यादव समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे। शिवपाल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed