फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   district panchayat election, monica yadav become chairman, won by six votes

छह वोटों से जीतकर मोनिका बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
district panchayat election, monica yadav  become chairman, won by six votes
फर्रुखाबाद। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सपा के पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव ने छह मतों से चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव को शिकस्त दी। उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने प्रमाणपत्र सौंपा। इसके साथ ही मोनिका यादव अब जिले की प्रथम नागरिक बन गई हैैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए सपा व भाजपा प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला था। शनिवार सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। बैरियर से लेकर मतदान केंद्र जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष तक छावनी में तब्दील रहा। सुबह 10.55 बजे भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सपा के पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव अपने साथ भाई सचिन यादव व 16 अन्य जिला पंचायत सदस्य के साथ बस से कचहरी तिराहे बैरियर पर पहुंचीं।
विज्ञापन

उनके साथ भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटीक, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डॉ.अनुपम दुबे व भाजपा पदाधिकारी भी थे। पुलिस ने सभी को रोककर मोनिका यादव को प्रवेश दिया गया। वह बैरियर से लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल गईं। गेट पर आईडी चेक की गई। मतदान के निर्धारित समय ठीक 11 बजे उन्होंने मतदान कक्ष में प्रवेेश किया और पहला वोट डाला। इसके बाद साथ वाले 16 जिला पंचायत सदस्यों ने वोट डाले। 11.25 बजे तक 17 वोट पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 11.35 बजे सपा प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव पत्नी जिला पंचायत सदस्य रश्मि यादव व 10 अन्य जिला पंचायत सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। 11.45 बजे मतदान किया। 12 बजे तक उनके साथ आए सभी सदस्यों के 12 वोट पड़ गए। इसके 18 मिनट बाद पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी की पुुत्रवधू ताहिरा मिराकत सिद्दीकी वोट डालने पहुंचीं। कलक्ट्रेट गेट से ही सपा प्रत्याशी सुबोध यादव ने उनकी अगवानी की और मतदान कक्ष तक पहुंचाया। 12.28 बजे वह वोट डालकर निकलीं।

ढाई घंटे इंतजार के बाद मतगणना के लिए दोनों प्रत्याशी को बुलाया गया। 3.15 बजे मोनिका यादव को 18 मत मिलने के साथ 6 मतों से विजेता घोषित कर दिया गया। उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने प्रमाणपत्र सौंपा। इससे पूर्व डॉ.सुबोध यादव कलक्ट्रेट परिसर से चले गए। मोनिका यादव प्रमाणपत्र लेकर भाई सचिन यादव के साथ बाहर निकलीं। बाहर निकलते ही भाजपाइयों ने खुशी का इजहार करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed