फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District Panchayat Chairman will be elected today

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आज होगा फैसला

Mon, 21 Aug 2017 11:47 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 21 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat Chairman will be elected today
कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के मद्देनजर की गई बैरीके‌ड‌िंग। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी सपा या भाजपा के पाले में जाएगी, इसका फैसला आज होगा। अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 से 3 बजे तक कलक्ट्रेट में मतदान होगा। इसके बाद वहीं पर मतगणना की जाएगी। निष्पक्ष चुनाव कराने को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने तैयारियां पूरी करा ली है। सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन


सपा नेता राजेपुर के ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर ज्ञानदेवी को मैदान में उतारा है। इनके विरोध में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने ड्राइवर की पत्नी राजकुमारी को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक जीत हासिल करने को सभी जोड़तोड़ में जुटे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी किसको मिलेगी। इसका फैसला मंगलवार को 30 जिला पंचायत सदस्य करेंगे।  
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। मतदान कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। कलक्ट्रेट मुख्य गेट से मतदाताओं को प्रवेश दिया जाएगा। कोई भी मतदाता अपने साथ हथियार लेकर नहीं आएगा। जिसको सुरक्षा गार्ड मिला है, उसके सुरक्षा गार्ड को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिपं सदस्यों को धमकाने व प्रलोभन देने की आयोग से शिकायत
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सपा समर्थित प्रत्याशी ज्ञानदेवी कठेरिया ने भाजपा सांसद व भाजपा नेताओं पर सदस्यों को धमकाने और प्रलोभन देने की शिकायत आयोग को भेजी है। इस प्रकरण की जांच कराने के लिए एडीएम न्यायिक ने अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। प्रत्याशी ज्ञानदेवी की ओर से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि  सांसद के ड्राइवर की पत्नी राजकुमारी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा सांसद व भाजपा के नेताओं द्वारा जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी और प्रलोभन तथा मतदान से वंचित करने की धमकी दी जा रही है। भाजपा सांसद और प्रत्याशी को संरक्षण दिए भाजपा नेता हर हाल में राजकुमारी को जिताने के सभी प्रयास कर रहे है। आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने के आदेश आने पर अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप यादव ने अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है इसमें कहा गया कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

गुंडई करने का कल्चर सपा का है, भाजपा का नहीं है। सपा अगर सत्ता में होती तो किसी भी दूसरे दल के प्रत्याशी को खड़ा हीं नहीं होने देती। भाजपा अगर गुंडई दिखाती तो बाहर से आए लोग फर्रुखाबाद से भाग गए होते।

सत्यपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष

आरोप गलत है। बीजेपी दिल तोड़कर वोट नहीं लेती है। सज्जन व्यक्ति धमकियां नहीं देते हैं।
मुकेश राजपूत, सांसद।

तीन सदस्यों को मतदान के लिए मिला सहयोग
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी समेत तीन सदस्यों को सहयोगी दिया गया है। दो जिला पंचायत सदस्यों के सहयोग दिए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र को जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है। भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी राजकुमारी और जिला पंचायत सदस्य रिंकी, शकुंतला देवी ने अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान करने के लिए सहयोगी की मांग जिला जिला निर्वाचन अधिकारी से की थी। वहीं सपा प्रत्याशी ज्ञानदेवी और जिला पंचायत सदस्य पूर्व विधायक की पत्नी सगुनादेवी, गीतादेवी ने मतदान को सहयोगी दिए जाने को आवेदन किया था। इन सभी के आवेदनों पर रविवार से सोमवार शाम तक विचार विमर्श चलता रहा। सोमवार की शाम तक भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजकुमारी, जिला पंचायत सदस्य रिंकी को मतदान करने के लिए सहयोगी दिया गया। शकुंतलादेवी के प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया गया। उधर सपा की ओर से आवेदन करने वाली जिला पंचायत सदस्य सगुनादेवी को सहयोगी दिया गया। गीतादेवी का आवेदन पत्र निरस्त कर दिया गया। सपा प्रत्याशी ज्ञानदेवी को मतदान के लिए सहयोगी दिए जाने के प्रार्थना पत्र पर देर शाम तक विचार विमर्श चलता रहा। डीएम ने बताया कि  सहयोगी दिए जाने को जो आवेदन आए थे। उनकी जांच कराई गई। जांच में दो सदस्यों को साक्षर माना गया और उनके आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। तीन लोगों को सहयोगी दिया गया है। ज्ञानदेवी को सहयोगी दिए जाने के आवेदन पत्र पर जांच चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed