फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District -level badminton team selection

जनपद स्तरीय बैडमिंटन टीम का चयन

Sun, 09 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 09 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
District -level badminton team selection

माध्यमिक विद्यालयों की अलग -अलग आयु वर्ग में 

विज्ञापन
छात्र- छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का चयन जनपदीय टीम के लिए किया गया।

शनिवार को शहर के राजकीय इंटर कालेज में माध्यमिक स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जनपद स्तर की टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक लेखाधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का टीम में चयन किया गया। सीनियर बालक वर्ग में देवेंद्र सक्सेना, पार्थ गुप्ता, सचिन मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, मोहित मिश्रा जूनियर बालक वर्ग में राहत अली, प्रभात कुमार, ध्रुव पांडेय, संघप्रिय गौतम, हसान खान, सब जूनियर बालक वर्ग में श्रीकांत दुबे, निहाल अंसारी, एहसन अंसारी, अलीताज, आदर्श वर्मा, सीनियर बालिका वर्ग में नेहा गुप्ता, नंदिनी सिंह, काजल जासवानी, मेघा सिंह तथा प्रतिभा, जूनियर बालिका वर्ग में दिव्यांशी, सोनाली सिंह, प्रिंसी पाल, शैली चौहान तथा निशा मलिक, सब जूनियर बालिका वर्ग में आरजू, इरम, अक्षरा मिश्रा, रुबी यादव और रिया सिंह को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। प्रतिद्वंदियों को हराकर टीम में स्थान बनाने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मोहल लाल अग्र्रवाल तथा रामतीर्थ अगिभनहोत्री ने निभाई। इस मौके पर राकेश मिश्रा, अनुसुइया दीक्षित, अतुल एंथोनी दास, इंदिरा राठौर, नीता दुबे, सुनील कुमार आर्या तथा गौरव शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed