फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District gets two life support vans

जिले को मिलीं दो लाइफ सपोर्ट वैन

Tue, 18 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 18 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
 District gets two life support vans
एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस - फोटो : amar ujala
गंभीर रोगियों और उनके तीमारदारों को अब ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। शासन ने दो एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस वैन जिले को दी हैं। इनका काम हृदय और श्वांस रोग जैसी गंभीर बीमारियों से परेशान लोगों को इलाज के लिए हेल्थ सेंटर तक ले जाना होगा। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जीपीएस सिस्टम वाली इस खास वैन में ईसीजी से लेकर कार्डियक मानीटरिंग की लगभग सारी सुविधाएं हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश की योगी सरकार ने हर जिले को दो-दो एडवांस लाइफ सपोर्ट वैन की सौगात दी है। इस वैन में वेंटीलेटर, सिरिंज पंप, मैनुअल व डिजिटल मशीन समेत कई आवश्यक उपकरण हैं। इन वैनों का प्रयोग हृदय रोग, श्वांस रोग, नवजात बच्चों, प्रसव, सड़क हादसों, आग से जलने, जहरीला पदार्थ खाने के गंभीर मामलों पर किया जा सकेगा। इस वैन में ईसीजी रिपोर्ट स्क्रीन पर देखी जा सकेगी। गंभीर रोगी की स्थिति सरकारी चिकित्सक की एडवाइज पर एंबुलेंस में तैनात स्टाफ को बता दी जाएगी।
विज्ञापन


घटनास्थल तक पहुंचने के लिए 108 नंबर की एंबुलेंस ही उपयोग में लाई जाएंगी। एएलएस वैन के लिए सीएमओ की अनुमति लेना जरूरी होगा। सीएमओ राकेश कुमार ने बताया कि एक एंबुलेंस जिला अस्पताल व दूसरी पुलिस लाइन में जनता को उपलब्ध हो सकेगी। पुलिस लाइन वाली एंबुलेंस राजेपुर, बरेली रोड, कमालगंज, मोहम्मदाबाद रोड समेत अन्य क्षेत्रों में आसानी से जा सकेगी। वहीं लोहिया अस्पताल वाली एंबुलेंस कायमगंज व शहर के अलावा अन्य इलाकों में आसानी से पहुंचेगी। इससे रास्ते में भीड़भाड़ व जाम में खर्च होने वाला समय बच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed