फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Disrupt the functioning of the sector strike

राज्य कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज बाधित

Tue, 22 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 22 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Disrupt the functioning of the sector strike

फर्रुखाबाद। विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते मंगलवार को कामकाज बाधित रहा। कार्यालयों में कामकाज के सिलसिले से आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। विकास भवन कार्यालय परिसर में हुई सभा में कर्मचारियों ने समस्याएं उठाई।

विज्ञापन


वेतन आयोग की विसंगतियों समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को कोषागार, बिक्री कर, आबकारी, विकास भवन, गन्ना विकास, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, लोहिया अस्पताल समेत कई सरकारी दफ्तरों में राज्य कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। उप निबंधक सदर कार्यालय में भी ताले पड़े रहे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने रजिस्टर पर हस्ताक्षर तो किए लेकिन कामकाज नहीं किया। हड़ताल के दौरान राज्य कर्मचारी दोपहर में विकास भवन के मैदान पर एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अखिलेशचंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छठे वेतन आयोग में रह गई विसंगतियों को तत्काल हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जिला कोषागार कार्यालय परिसर में एक विशाल सभा होगी। मंत्री पंकज शुक्ल और राकेश सारस्वत ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।


उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान न हुआ तो राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमोद शुक्ल, कौशलेंद्र राठौर, डीएम शुक्ल, शशिलेंद्र कुमार, अवधेश सिंह यादव, केसी सगर, रामकिशन, किरन शुक्ल, नारायणी देवी, जगदीशचंद्र, मयंक द्विवेदी, शेषनारायण सचान, अनुपम बाजपेयी, सतेंद्र पाल सिंह और राजीव दुबे आदि मौजूद रहे। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जमीनों की खरीद व फरोख्त के लिए आने वाले लोग बैरंग लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed