{"_id":"68fd19b07aa98c878302c724","slug":"dispute-over-private-employee-in-blood-collection-center-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107745-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ब्लड कलेक्शन सेंटर में निजी कर्मी को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ब्लड कलेक्शन सेंटर में निजी कर्मी को लेकर विवाद
Sun, 26 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के ब्लड कलेक्शन सेंटर में निजी कर्मी से काम लेने को लेकर विवाद हो गया। एक महिला कर्मचारी ने जमकर हंगामा किया।
इसकी सीएमएस से शिकायत की। हालांकि डॉक्टर की मौजूदगी में मामला रफा दफा कर दिया गया। इसको लेकर काफी देर काम प्रभावित रहा। सीएमएस ने जांच के आदेश दिए हैं।
अस्पताल की सेंट्रल लैब के लिए मरीजों का ब्लड कलेक्शन करने का काम दवा वितरण कक्ष के पास होता है। वहां एक कर्मचारी की जरूरत थी। एक लैब टेक्नीशियन अपने चहेते से काम करवाने लगे।
इसकी भनक लैब में तैनात एक महिला लैब टेक्नीशियन को लगी तो विवाद शुरू हो गया। महिला एलटी ने पहले ब्लड कलेक्शन सेंटर में निजी कर्मी का विरोध किया, फिर सीएमएस के कमरे में पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि निजी कर्मी से काम कराना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रवीन कुमार को भेजकर मामला रफा-दफा करवा दिया गया। लैब के सूत्र बताते हैं कि महिला एलटी अपने चहेते को रखना चाहती थीं। नाकामी हाथ लगने से ही विवाद खड़ा हुआ।
इसको लेकर खासी चर्चा रही। सेंट्रल लैब प्रभारी डॉ. जय सिंह ने बताया कि सीएमएस ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सोमवार को संबंधित कर्मचारी से आदेश की कॉपी मांगी गई है। यदि वह कॉपी दिखाएंगे, तो उनसे पद के अनुरूप काम लिया जाएगा।