फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Disease spreading among animals, Lumpi virus suspected

Farrukhabad News: पशुओं में फैल रही बीमारी, लंपी वायरस की आशंका

Thu, 11 Sep 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Disease spreading among animals, Lumpi virus suspected
कंपिल। जनपद में लंपी बीमारी दस्तक दे चुकी है। कंपिल क्षेत्र में पशुओं में बीमारी फैल रही है। गाय के पूरे शरीर पर फुंसी व चकत्ते होने से लंपी की आशंका है। पशुपालन विभाग का टीकाकरण अभियान भी कमजोर है।
विज्ञापन


कायमगंज में एक गाय के गत माह लंपी की पुष्टि होने पर मामला शासन तक पहुंच गया था। प्रमुख सचिव के आदेश पर 18 अगस्त को निदेशालय से टीम ने आकर जांच की और तीन किमी दायरे में पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए थे। इन दिनों कंपिल क्षेत्र के करीब 50 से अधिक गांव गंगा की बाढ़ से प्रभावित हैं। इससे पशुओं में बीमारी फैल रही है।
विज्ञापन

गोवंश के शरीर पर चकत्ते पढ़ने के साथ काफी कमजोर होने से ग्रामीण लंपी बीमारी की आशंका जता रहे हैं। पशुओं में खुरपका, मुंहपका जैसी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। फिलहाल पशुपालन विभाग की टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.धीरज कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को कंपिल क्षेत्र में टीम भेजी जाएगी। गाय में लंपी के लक्षण होने पर उसका नमूना लेकर इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली भेजा जाएगा। लंपी की पुष्टि होने पर नियमानुसार तीन किमी परिधि में पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा। कायमगंज में लंपी का एक केस मिलने पर करीब 20 हजार डोज टीका लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed