फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dirty water suction machine was lifted

सक्शन मशीन से निकलवाया गया गंदा पानी

Thu, 09 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dirty water suction machine was lifted
गंदा पानी निकालती सक्शन मशीन - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला रेटगंज में जलभराव की समस्या से गुस्साए मोहल्लेवासियों के प्रदर्शन के बाद नगर पालिका प्रशासन ने  गुरुवार को सक्शन मशीन से गंदा पानी निकलवाया। इससे मोहल्लेवासियों को फौरी तौर पर जलभराव की समस्या से निजात मिल गई है।
विज्ञापन


 मंगलवार को मोहल्ला रेटगंज में नाले के गंदे पानी से जलभराव हो गया था। इसके विरोध में बुधवार को मोहल्लेवासियों ने लालदरवाजा पर प्रदर्शन करते हुए पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और उनके पति मनोज अग्रवाल का पुतला फूंका था। इसके बाद गुरुवार को सफाई निरीक्षक राजबहादुर टीम के साथ सक्शन मशीन लेकर पहुंचे। उन्होंने गंदे पानी को सक्शन मशीन के जरिए बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


इससे मोहल्लेवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल गई। हालांकि मोहल्लेवासियों का कहना है कि अस्थायी तौर से गंदा पानी निकलवाकर जलभराव से निजात दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है। बरसात में फिर जलभराव होगा। जलभराव की समस्या की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed