फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Direct recruitment of clerical positions will resist

लिपिक पदों पर सीधी भर्तियों का होगा विरोध

Sun, 15 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Direct recruitment of clerical positions will resist

फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षणेतर संघ की रविवार को मोहनलाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में हुई बैठक में वक्ताओं ने लिपिक पदों पर सीधी भर्तियों के विरोध का आह्वान किया।

विज्ञापन


संघ के संयोजक राजेश निराला ने कहा कि संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव 29 नवंबर को लखनऊ में होगा। लिपिक पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी एसएनएम इंटर कालेज कायमगंज में लिपिक पद पर पदोन्नति न होना गलत है।
विज्ञापन


इस मामले में प्रबंध समिति पर कार्रवाई की जाए। अगला प्रदेश अध्यक्ष फर्रुखाबाद जिले का होगा। प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव के बाद जिला कमेटी का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के लिपिकों को राज्य कर्मचारियों की तरह वेतन ग्रेड दिया जाए। प्रदेश संगठन मंत्री जागेश्वर प्रसाद राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार रिक्त पड़ी शिक्षणेतर कर्मचारियों की भर्ती से रोक हटाएं। नियुक्तियां होने तक विद्यालय संचालन के लिए पीटीए से शिक्षणेतर कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए।


जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक अवकाश या रविवार को ड्यूटी करने वाले शिक्षणेतर कर्मचारियों को प्रतिकर अवकाश एवं माह के दूसरे शनिवार को अवकाश दिया जाए।  रमेश चंद्र शर्मा, अवनीश कुमार, स्वदेश झा, खुशीराम कुशवाहा, कृष्ण कुमार बाजपेई,प्रताप सिंह, अनुराग शाक्य, संजीव कुमार सिंह, राजीव कुमार गुप्ता ने भी विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह गौर व संचालन संजीव कुमार सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed