{"_id":"5b634b3c4f1c1ba23e8b4c9c","slug":"dipped-tad-pit-mining-death-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन वाले गड्ढे में बालक डूबा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन वाले गड्ढे में बालक डूबा, मौत
अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों के साथ बकरी चराने गया बालक खनन वाले गड्ढे में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों को बुला कर बालक को बाहर निकलवाया। लोहिया अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के काली तलैया नेकपुर चौरासी निवासी अभय (10) पुत्र रामविलास जाटव गुरुवार दोपहर गांव के ही बच्चों के साथ बकरियां चराने गया था। कुछ दूरी पर मिट्टी खनन का गड्ढा है। इसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। यहां पर बच्चे नहाने के लिए पहुंच गए। इस बीच अभय गड्ढे में डूब गया। यह देखकर उसके साथियों ने अभय के परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पांचालघाट से गोताखोरों को बुलाकर अभय को निकलवाया। परिवार के लोग उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. नीरज यादव ने मृत घोषित कर दिया।
इससे परिजनों में चीत्कार मच गया। गांव के लोगाें ने बताया कि करीब चार साल पहले भी इसी गड्ढे दो बच्चों की डूब कर मौत हो चुकी है। बेटे के शव को देखकर मां सुधा का रो रोकर बुरा हाल हो गया।