{"_id":"66e9f2321ba60cdd9c002e64","slug":"dilapidated-road-delay-in-reaching-hospital-childs-breathing-stopped-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103942-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जर्जर सड़क, अस्पताल पहुंचने में देरी, बच्चे की थमी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जर्जर सड़क, अस्पताल पहुंचने में देरी, बच्चे की थमी सांसें
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भरहेपुर गांव में मंगलवार तड़के बेड पर भाई के साथ सो रहे बच्चे को सांप ने डस लिया। गांव की सड़क खराब होने की वजह से परिजन निजी वाहन से ढाई घंटे में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंच सके, तब तक उसकी सांसें थम गईं।
कोतवाली फतेहगढ़ के गांव भरहेपुर निवासी रामकृपाल जाटव का पुत्र अर्पित (12) बड़े भाई विवेक के साथ सोमवार रात कमरे में बेड पर सोया था। मंगलवार सुबह चार बजे अर्पित अचानक चीखता हुआ कमरे के बाहर निकला। चाचा कमलेश जाटव, मां जय देवी कमरे में पहुंचीं, उन्हें सांप दिखा। दूसरे भाई को उठाकर सांप को मार दिया। इसके बाद परिजन निजी वाहन से अस्पताल के लिए निकले।
सड़क खराब होने की वजह से करीब ढाई घंटे में लोहिया अस्पताल पहुंच सके। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पोस्टमार्टम कराया गया है। अर्पित छह भाइयों में सबसे छोटा था। आशिक, ब्रजेश, शोभित, सुमित व विवेक और एक बहन पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है। चाचा कमलेश ने बताया कि 30 किमी दूर लोहिया अस्पताल तक पहुंचने में एक घंटे लगता पर जर्जर सड़क की वजह से ढाई घंटे में पहुंचे। जल्दी आ जाते तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी।