{"_id":"6890fcc158ba62348909beca","slug":"difficulties-increased-due-to-rain-impact-on-rakshabandhan-preparations-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-127862-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बारिश से बढ़ी मुश्किलें, रक्षाबंधन की तैयारियों पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बारिश से बढ़ी मुश्किलें, रक्षाबंधन की तैयारियों पर असर
विज्ञापन
कायमगंज में बारिश के दौरान टीपी चौराहे से गुजरते लोग।
- फोटो : कायमगंज में बारिश के दौरान टीपी चौराहे से गुजरते लोग।
कायमगंज। रविवार रात से शुरू हुई बारिश ने सोमवार को लोगों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन जनजीवन भी अस्त-व्यस्त कर दिया। रात करीब 10 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई जो देर रात मूसलाधार में तब्दील हो गई। करीब दो-तीन घंटे की तेज बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जो सोमवार सुबह 8 बजे के बाद बहाल हो सकी।
सोमवार तड़के छह बजे एक बार फिर तेज बारिश हुई। इसी बीच स्कूल जाने का वक्त हो गया, जिससे बच्चे, अध्यापक और अभिभावक सभी भीगते हुए स्कूल पहुंचे। बारिश के चलते ई-रिक्शा भी कम संख्या में चले, जिससे कई बच्चे रास्तों में रिक्शे का इंतजार करते नजर आए। बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को तो सुहाना बना दिया, लेकिन रक्षा बंधन की तैयारियों पर पानी फिर गया। नगर के मुख्य बाजारों में राखी की दुकानें लगाने वाले दुकानदार परेशान नजर आए।
भीगने से कई जगहों पर दुकानें नहीं लग सकीं और जो लगी थीं, वहां ग्राहक कम पहुंचे। बारिश से किसानों के चेहरे जरूर खिले हैं, लेकिन आमजन को आवाजाही और खरीदारी में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर में कई स्थानों पर जलभराव भी देखने को मिला। फिलहाल मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत की सांस ली है।