फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dialysis unit runs out of water, patients kept waiting till evening

Farrukhabad News: डायलिसिस यूनिट में पानी खत्म, शाम तक इंतजार करते रहे मरीज

Sun, 01 Sep 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dialysis unit runs out of water, patients kept waiting till evening
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में शनिवार दोपहर पानी खत्म हो गया। लिहाजा मरीजों की डायलिसिस भी रुक गई। दोपहर की शिफ्ट के 15 मरीजों को शाम तक इंतजार करना पड़ा। लाइन में लगे कई मरीजों को बेचैनी होने लगी।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल परिसर में बिजली की खराब बंच केबलों को शनिवार सुबह से बदलने का काम शुरू किया गया। लिहाजा बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसी के चलते अस्पताल के दोनों नलकूप भी बंद हो गए। यही वजह रही कि अस्पताल में बनी डायलिसिस यूनिट के टैंकों में भी पानी खत्म हो गया। चूंकि डायलिसिस के दौरान फिल्टर के रास्ते पानी लगातार मशीनों में आता है। पानी खत्म होते ही दोपहर ढाई बजे शिफ्ट खत्म कर मशीनों को बंद कर दिया गया। जबकि मशीनों की सफाई आदि के बाद साढ़े तीन बजे शाम की शिफ्ट शुरू होनी थी। इस शिफ्ट में 15 मरीजों की डायलिसिस होनी थी। इन मरीजों और तीमारदारों को शाम सात बजे तक की बात कहकर बैठा दिया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज के जमीरुद्दीन (67) के साथ पुत्र हासिम अली, नरायनपुर की सुनीता देवी (55) के साथ पुत्र शुभम, नेकपुर चौरासी की प्रज्ञा तिवारी (32) के पति दीपक, मन्नीगंज के असलम मिर्जा (46) की पत्नी तबस्सुम, औरैया से आई नीलम शाक्य (40) के पति सुनील कुमार और कायमगंज के मुकेश (35) की पत्नी राधा ने बताया कि डायलिसिस के मरीजों को हर घंटे दिक्कत बढ़ती है। यूनिट में पानी खत्म होना गंभीर बात है। कई मरीजों को बेचैनी शुरू होने पर तीमारदारों ने आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंच केबल पड़ने से बिजली ठप रही। नलकूप न चलने से पानी खत्म हो गया। अस्पताल के जिम्मेदारों ने शाम छह बजे के बाद पानी की आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया है। यदि पानी आएगा, तो सात बजे से शिफ्ट शुरू कर देंगे। वह इसमें कुछ नहीं कर सकते।
-जहीर खान, प्रभारी डायलिसिस प्रभारी लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed