फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dhamma Yatra started with the tableau of Lord Buddha, worship at the stupa

Farrukhabad News: भगवान बुद्ध की झांकी संग निकली धम्म यात्रा, स्तूप पर की पूजा

Sat, 28 Oct 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dhamma Yatra started with the tableau of Lord Buddha, worship at the stupa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संकिसा। बुद्ध महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार सुबह धम्मा लोको बुद्ध विहार से भगवान बुद्ध की झांकी के साथ धम्म यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग जयकारे लगाते चल रहे थे। स्तूप की तीन परिक्रमा के बाद अगरबत्ती व मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर पाली भाषा में परित्राण पाठ किया गया। डीएम और एसपी भी मुस्तैद रहेए। किसी को भी स्तूप पर चढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
धम्मा लोको बुद्ध बिहार से सुबह सवा सात बजे विधायक सुशील शाक्य व संयोजक कर्मवीर शाक्य ने फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। धम्म यात्रा में युवा विश्व में भारत की पहचान बौद्ध धर्म अशोक महान, बुद्धम शरणम गच्छामि के जय घोष कर रहे थे। यात्रा 8:20 बजे स्तूप पर पहुंची और तीन चक्कर लगाने के बाद नीचे बैठकर अगरबत्ती एवं मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। डॉ. धम्मपाल ने बुद्ध वंदना एवं अचल चैत्र की पूजा कराने के बाद पाली भाषा में परित्राण पाठ कराया।
विज्ञापन

डॉ. धम्मपाल ने कहा कि चार धम्म हैं। परमार्थ के लिए भगवान बुद्ध ने तीन माह अपनी माता महामाया को उपदेश दिए। आज के ही दिन महापवारना किया था, जो वर्षावास के बाद होता है। भगवान बुद्ध महापवारना के बाद संकिसा में ही ब्रह्म और इंद्र के साथ सोने की सीढ़ियों से नीचे स्तूप पर उतरे थे। उन्होंने 84 हजार उपदेशों में एक तिहाई उपदेश संकिसा में दिए। संकिसा अध्यात्म नगरी है। इस स्तूप का नाम अचल स्तूप है। आगे आने वाले मैत्रीय बुद्ध भी इसी स्तूप पर आएंगे। वर्मा मंदिर के प्रमुख भन्ते नंदा, डॉ. उपनन्द, डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी विकास कुमार यात्रा में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन धर्मियों ने माता विषारी देवी का लगाया भोग
संकिसा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां विषारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों सनातन धर्मी अपने निर्धारित समय 11 बजे मां विषारी देवी मंदिर परिसर में पहुंचे। वहां माता के जयकारे लगाते हुए पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल माता को भोग लगाने के लिए स्तूप पर गया। उन्होंने माता को खीर और मिठाई का भोग लगाया। दिलीप दीक्षित,अविनाश दीक्षित, विनोद मिश्रा, पंकज यादव, अजीत दिवाकर, प्रेमबाबू वर्मा, सुशील दीक्षित, अश्विनी मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, सुनील मिश्रा रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed