{"_id":"66a2ad75543c32af31014b84","slug":"dggi-team-sealed-three-tobacco-warehouses-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113793-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीजीजीआई टीम ने तंबाकू के तीन गोदामों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीजीजीआई टीम ने तंबाकू के तीन गोदामों को किया सील
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) टीम ने कायमगंज क्षेत्र के तंबाकू के तीन कारोबारियों के गोदाम पर छापा मारा। जांच के लिए कारोबारियों से मोबाइल पर संपर्क किया, मगर मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर टीम ने तीनों गोदामों के गेट पर पंचनामा व समन चस्पा कर उन्हें शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित कार्यालय में तलब किया है।
बुधवार देर शाम हरियाणा के गुरुग्राम की डीजीजीआई टीम ने बाईपास रोड स्थित खान पेट्रोल पंप के पीछे सावित्री टुबैको कंपनी फर्म की गोदाम पर छापा मारा। टीम ने फर्म की प्रोपराइटर मंजू अग्रवाल को फोन किया। उनसे बातचीत न होने पर टीम में शामिल इंटेलीजेंस अधिकारी नवीन शर्मा ने पंचनामा तैयार किया। सीनियर इंटेलीजेंस अधिकारी राहुल चौधरी ने फर्म की मालिक मंजू अग्रवाल के नाम समन बनाकर गेट पर चस्पा कर दिया।
फर्म की मालिक को शुक्रवार सुबह 11 बजे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित डीजीजीआई कार्यालय में तलब किया है। वहीं, टीम ने ग्राम पितौरा स्थित मेसर्स वेदिका ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर छापा मारा। यहां फर्म के मालिक विपुल अग्रवाल नहीं मिले। इससे गोदाम में माल की जांच नहीं हुई। यहां सीनियर इंटेलीजेंस मनोज कुमार ने समन चस्पा कर कारोबारी विपुल अग्रवाल को शुक्रवार दोपहर ढाई बजे कार्यालय में बयानों के तलब किया है।
विज्ञापन
इसके बाद टीम अचरा रोड स्थित ग्राम सुभानपुर में आरआर अग्रवाल ट्रेडर्स पर पहुंची। यहां भी फर्म के मालिक शशांक अग्रवाल मौजूद नहीं मिले। यहां सीनियर इंटेलीजेंस सुरेंद्र प्रताप सैनी ने गोदाम के गेट समन चस्पा कर शुक्रवार दोपहर ढाई बजे कार्यालय में तलब किया है। डीजीजीआई टीम की छापामार कार्रवाई से तंबाकू कारोबारियों में खलबली मची रही। जानकारी के मुताबिक कारोबारियों के कार्यालय में बयानों के बाद टीम गोदाम की सील खोलकर माल का स्टॉक रजिस्टर से मिलान करेगी।