फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dewan was accused of demanding two lakhs from the operator

संचालक से दो लाख मांगने में दीवान को आरोपी बनाया

Sun, 17 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dewan was accused of demanding two lakhs from the operator
फर्रुखाबाद। जनसेवा केंद्र संचालक को पकड़कर दो लाख रुपये मांगने के मामले में सिपाहियों के बाद सर्विलांस के दीवान को आरोपी बना दिया गया है। तीनों को निलंबित भी किया जा चुका है लेकिन अभी तक पुलिस लाइन में आमद नहीं कराई है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नूरनगर निवासी जनसेवा केंद्र संचालक रंजीत को दस अक्तूबर की दोपहर थाने के दो सिपाहियों ने पकड़ लिया था। फर्जी आधार कार्ड बनाने का आरोप लगाकर सिपाहियों ने दो लाख रुपये की मांग की थी। सिपाही केंद्र संचालक को पकड़कर पूरे दिन इधर उधर घुमाते रहे और फिर चौकी आवास विकास में बंद कर दिया था।
विज्ञापन

रंजीत के पिता ने अमृतपुुर विधायक सुुशील शाक्य से शिकायत की थी। विधायक पीड़ित के पिता को लेकर आवास विकास चौकी गए। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रंजीत को छोड़ दिया गया। मेरापुर थाने में रंजीत की तहरीर पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया था। एएसपी ने आईजी के आदेश पर सिपाही रिंकू कुमार, कपिल व सर्विलांस के दीवान सत्येंद्र यादव को निलंबित कर दिया था। दीवान पर दोनों सिपाहियों को भेजकर रंजीत को पकड़वाने व दो लाख रुपये मंगवाने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे की जांच कर रहे सीओ सोहराब आलम ने दोनों सिपाहियों के बाद मुकदमे में दीवान सत्येंद्र का नाम भी प्रकाश में लाकर शामिल कर लिया है। सीओ ने पूछने पर बताया कि विवेचना के बारे में बताना ठीक नहीं है। यह गोपनीय है और उच्चाधिकारियों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed