फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devotees take a dip of faith in Ganga on Magh Purnima

Farrukhabad News: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in Ganga on Magh Purnima
फर्रुखाबाद। माघ पूर्णिमा के अवसर पर पांचाल घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। गंगातटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया। गंगा तटों पर सुबह से लेकर शाम तक हर-हर गंगे के उद्धघोष गूंजते रहे। रामनगरिया में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा के चलते शुक्रवार शाम से ही इटावा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, सीतापुर, शाहजहांपुर, खीरी लखीमपुर व हरदोई सहित कई जनपदों से लोगों का पांचाल घाट गंगा स्नान के लिए पहुंचना शुरू हो गया। पैदल व वाहनों से लोग पांचाल घाट पहुंचे। शनिवार भोर होते ही गंगातटों पर लोगों ने स्नान करना शुरू कर दिया। सुबह करीब 9.40 बजे आलम यह था कि गंगा तटों पर स्नानार्थियों की भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। गंगा नदी के दोनों तरफ हजारों की संख्या में लोग स्नान कर रहे थे। गंगा नदी में बनाए गए पैंटून पुल पर जाम की स्थिति सुबह से शाम तक बनी रही। गंगातटों पर जगह-जगह सत्यनारायण की कथा और कन्या भोज चल रहे थे। साधु-संतों के क्षेत्रों में भी अच्छी खासी भीड़ रही। जगह-जगह भंडारे चलते रहे। भक्तों ने साधु-संतों के चरणों मे शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया। आदर्श क्षेत्र में भी भंडारे का आयोजन किया गया। मनोरंजन क्षेत्र में भी भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed