फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad encounter, Devendras wife raised questions on police encounter

फर्रुखाबाद एनकाउंटर पर सवाल: पत्नी बोली- वारंट कब जारी हुए, पुलिस ने नहीं दी दबिश, एकाएक इनाम घोषित

Tue, 20 Dec 2022 01:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 01:22 PM IST
सार

कायमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मारे गए हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र की पत्नी ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने न कोई वारंट जारी किया और न ही दबिश दी। एकाएक इनाम घोषित कर दिया। इस मामले को हाईकोर्ट लेकर जाएंगी।
 

विज्ञापन
Farrukhabad encounter, Devendras wife raised questions on police encounter
इस स्थान पर हुई है मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र की पत्नी किरन ने पुलिस के एनकांउटर पर कई सवाल उठाए हैं। कायमगंज में ट्रक लूट के जिस मामले में पुलिस देवेंद्र को फरार बता रही है। उस मामले में पुलिस ने कभी देवेंद्र को तलाश भी नहीं किया था।

विज्ञापन

न ही इससे पहले 25 हजार का इनाम घोषित होने की जानकारी दी गई। इससे पूरे मामले को वह हाईकोर्ट में ले जाएंगी। कन्नौज थाना विशुनगढ़ के गांव पिरायमपुर पैरोल निवासी हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र यादव को पुलिस ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी कोन चौराहे के पास रविवार भोर मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन

देवेंद्र ने वर्ष 2014 में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी किरन उर्फ अंशू से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह ससुराल में ही रह रहा था। पिछले एक वर्ष से देवेंद्र नोएडा में बैग बनाने वाली फैक्टरी में नौकरी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली
सोमवार को पत्नी किरन उर्फ अंशू ने बताया कि पति नोएडा में नौकरी करते थे। उनकी कभी-कभी बात होती थी। लगभग डेढ़ माह पहले कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पति के ऊपर कोई अन्य मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मांगी थी। उसमें किसी मुकदमे के संबंध में सूचना नहीं मिली।

कायमगंज ट्रक लूट के मुकदमे में पति के खिलाफ वारंट कब जारी हुए, यह पुलिस ने नहीं बताया। पुलिस ने तलाश में कभी दबिश भी नहीं मारी और न ही कोई सूचना दी। इनाम कब हो गया। इसके बारे में भी उसको सूचना नहीं दी गई।

पत्नी ने की सीबीआई जांच की मांग
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इनाम होने व ट्रक लूट की घटना में वांछित होने की जानकारी दी। किरन ने बताया कि कोटेदार की हत्या में उसने सीबीआई जांच की मांग की थी। मुठभेड़ के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगी। उनके पास पुलिस के खिलाफ काफी साक्ष्य हैं।

बता दें कि पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी देवेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, दो सिपाही घायल हुए थे।  शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी रिंकू उर्फ देवेंद्र (38) पर विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज थे। देवेंद्र मूल रूप से जनपद कन्नौज थाना विशुनगढ़ के गांव प्राइमपुर पैरोल का रहने वाला था।

वह लंबे समय से चांदपुर में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में कायमगंज कोतवाली के सिपाही राजेश और सचिन भी घायल हुए हैं। पुलिस ने उन्हें कहीं भर्ती नहीं कराया है। उनके गोली कहां लगी है, अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed