{"_id":"6706d1913b6283488c0d0ce7","slug":"details-sought-from-dms-osd-in-case-of-disproportionate-assets-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-116482-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीएम के ओएसडी से ब्योरा तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीएम के ओएसडी से ब्योरा तलब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जिलाधिकारी के ओएसडी से संपत्तियों का ब्योरा तलब किया गया है। उप लोक आयुक्त के आदेश पर शासन से सचिव ने ओएसडी को पत्र भेजा है।
उप लोक आयुक्त के सचिव राजेश कुमार ने जिलाधिकारी के ओएसडी नीरज कुमार को भेजे पत्र में कहा कि लखनऊ निवासी के.मौर्या ने परिवाद दर्ज कराया है। इसमें आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाया है।
सचिव ने ओएसडी से अर्जित चल-अचल संपत्ति का विवरण प्रोफार्मा पर देने के साथ सगे संबंधियों और परिवार के सदस्यों के पिछले पांच वर्ष की आईटीआर शपथपत्र के साथ तलब की है। यह भी कहा कि लगाए गए आरोपों के संबंध में आख्या व साक्ष्यों के साथ 22 अक्तूबर से पहले उप लोक आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
इधर, जिलाधिकारी के ओएसडी नीरज कुमार ने बताया कि सुनने में आया है। हालांकि उन्हें अभी ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने पर जवाब दिया जाएगा।