फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Deputy jailor posted in Gonda accused of rape

गोंडा में तैनात डिप्टी जेलर पर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 10 Dec 2020 09:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Deputy jailor posted in Gonda accused of rape
फर्रुखाबाद। गोंडा में तैनात एक डिप्टी जेलर पर दिव्यांग महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर एसपी से गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसके लीगल नोटिस देने के बाद दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए डिप्टी जेलर ने एक वर्ष पहले शादी कर ली। अब वह उसे घर में रखने से इनकार कर तलाक देने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दिव्यांग महिला ने जनपद गोंडा में तैैनात एक डिप्टी जेलर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर गुरुवार को एसपी अशोक कुुमार मीणा से कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि नौ वर्ष पहले बीएससी की पढ़ाई करते समय डिप्टी जेलर व उसके मौसेरे भाई के संपर्क में आ गई थी।
विज्ञापन

डिप्टी जेलर ने वर्ष 2013 में शादी करने का प्रस्ताव देकर देवरिया में बीटीसी करने के दौरान उससे शारीरिक संबंध बना लिए। तब से वह लगातार संबंध बनाए रहा। वर्ष 2018 में नौकरी को लेकर उसने डेढ़ लाख रुपये भी उधार ले लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी लगने के बाद वह शादी करने से आनाकानी करने लगा। इस पर उसने लीगल नोटिस भेजा। तो सितंबर 2019 में डिप्टी जेलर ने उसके साथ शादी कर ली, लेकिन अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद से वह तलाक देने के लिए दबाव बनाता रहा।

सितंबर 2020 को वह गोंडा गई तो डिप्टी जेलर ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। डिप्टी जेलर ने पूरे परिवार पर झूठा मुकदमा लिखवाकर जेल भेजने की चेतावनी भी दी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पूरे मामले की जांच कराके कार्रवाई करने का भरोसा महिला को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed