फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Deployment of six outsourced eye test attendants canceled

Farrukhabad News: आउटसोर्स छह नेत्र परीक्षण अटेंडेंट की तैनाती निरस्त

Sat, 31 Aug 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Deployment of six outsourced eye test attendants canceled
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती किए गए छह नेत्र परीक्षण अटेंडेंट की तैनाती सीएमओ ने निरस्त कर दी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निरस्तीकरण आदेश भेज दिया है। बिना पद सृजित होने के बावजूद भर्ती कर ली गई थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में जमकर घालमेल चल रहा है। डीजी का बिना अनुमोदन लिए 18 कर्मचारियों की भर्ती कर ली गई थी। सीएमओ के पास सूची गई तो उन्होंने गत सप्ताह पूरी सूची निरस्त कर थी। इसके अलावा छह नेत्र परीक्षण अटेंडेंट की तैनाती कर ली गई और उन्हें अस्पताल भी आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल पुरुष में आशीष कुमार, सिविल अस्पताल लिंजीगंज में गौरव सिंह, सीएचसी बरौन में राजेश पाल, कमालगंज में अभिषेक तिवारी, शमसाबाद में अफजल खां व सीएचसी नवाबगंज में सूरज दिवाकर ड्यूटी करने लगे। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने 28 अगस्त को सभी कर्मचारियों की तैनाती निरस्त कर आदेश कार्यदायी संस्था अवनी परिधि एंड कम्युनिकेशन प्रा.लि.लखनऊ को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा कि 27 अगस्त को संयुक्त निदेशक(नेत्र) लखनऊ ने पत्र जारी कर नेत्र परीक्षण अटेेंडेट का पद सृजित न होने की बात कही है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने नेत्र परीक्षण अटेंडेंट की तैनाती निरस्त करने के साथ ही कार्यदायी संस्था को पत्र जारी कर यह भी पूछा है कि किसके आदेश पर इनकी भर्ती व तैनाती की गई है। उन्होंने एसीएमओ स्टोर से भी पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed