फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Deployed permanent health workers for mock drill

Farrukhabad News: मॉकड्रिल के लिए स्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया

Tue, 11 Apr 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Deployed permanent health workers for mock drill
फर्रुखाबाद। प्रदेश में बढ़ते कोरोना कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आक्सीजन युक्त अस्पतालों में मंगलवार व बुधवार को मॉकड्रिल कराया जाएगा। आउटसोर्स कर्मियों की सेवा समाप्त होने से सीएमओ ने स्थाई कर्मचारियों को लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अस्पतालों में की गई तैयारियों की सक्रियता परखने के लिए जनपद में दो दिन मॉकड्रिल कराया जाएगा। इसके लिए सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सभी अस्पतालों में नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को लोहिया अस्पताल में मॉकड्रिल कराने की जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह को सौंपी है। जबकि सीएचसी राजेपुर में एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव, सीएचसी कमालगंज में एसीएमओ डॉ.उमेश चंद्र व सीएचसी फतेहगढ़ में डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर मॉकड्रिल कराएंगे। बुधवार को सीएचसी कायमगंज में एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम, सीएचसी मोहम्मदाबाद में एसीएमओ डॉ.मलिक आलमगीर व सीएचसी बरौन में डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया को तैयारियां परखने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने मॉकड्रिल में विभाग के सभी स्थाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इससे पूर्व में होने वाली मॉकड्रिल आउटसोर्स कर्मियों ने कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed