फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   denied to marry at the choice of father, on;y daughter was murderd

इकलौती बेटी की हत्या कर पिता घर से फरार

Mon, 12 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
denied to marry at the choice of father, on;y daughter was murderd
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सम्मान की खातिर पिता ने इकलौती बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवती अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी, जबकि पिता ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। पुलिस ने ग्राम
विज्ञापन

प्रधान की तहरीर पर मृतका के पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। हत्यारोपी पिता घर से भागा हुआ है। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा रजा कुलीपुर में हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवांगी (20) का सोमवार सुबह पिता विनोद कुमार जाटव से विवाद हो गया। बेटी ने सूचना पुलिस को दे दी। समझौता कराने के बाद पुलिस वापस चली आई। इसके कुछ देर बाद पिता ने इकलौती पुत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवांगी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। घर के बाहरी कमरे में युवती का शव पड़ा था। पास ही गैस चूल्हे के पास सब्जी फैली पड़ी थी।
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि युवती अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी। पिता ने हाल ही में फर्रुखाबाद क्षेत्र के गांव चांदपुर में उसकी शादी तय कर दी थी। युवती वहां शादी नहीं करना चाहती थी। इस पर पिता से विवाद होता रहता था। इसी वजह से सुबह भी विवाद हुआ था। एएसपी अजय प्रताप ने घटना स्थल का जायजा लिया। युवती के तीन भाइयों में दो दिल्ली में मजदूरी करते हैं। सबसे छोटा भाई रिश्तेदारी में रहता है। मां की कई वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है।
कायमगंज। शिवांगी का सुबह 8 बजे पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद यूपी 112 नंबर पर उसने सूचना दी थी कि उसके पिता उससे मारपीट कर रहे हैं। जब पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन की तो पिता विनोद ने बताया कि उन्होंने शिवांगी की शादी फर्रुखाबाद के चांदपुर में तय की है और दो माह बाद शादी होने वाली है। अब
शिवांगी शादी से इनकार कर रही है। वह अपनी मनपसंद के युवक से शादी करना चाहती है। ऐसे तो उनकी बात खराब हो जाएगी। अब से उन लोगों को कैसे मुंह दिखाएंगे। यूपी 112 नंबर पुलिस दोनों को समझाकर मामला रफा दफा करा वापस चली गई थी।
घटना के बाद युवती चाचा व ताऊ के परिवार की महिलाएं भी पहुंच गईं। युवती की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो भाई संदीप व अंकेश दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते हैं। सबसे छोटा भाई अंकित (12) कभी अपने ताऊ विशुनदयाल तो कभी पिता के पास आ जाता था। घटना के बाद वह भी वहां नहीं दिखा। विनोद खेती करता है। एएसपी अजय प्रताप ने घटना स्थल का जायजा लिया। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान अतुल यादव की तहरीर पर पुलिस ने पिता विनोद कुमार जाटव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कायमगंज। शिवांगी हत्याकांड को आत्महत्या बनाने का भी प्रयास किया गया। हत्या के बाद फोरेंसिक टीम प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पहुंचे। देखा गया कि युवती के हाथ में चाकू रखा था। इससे जाहिर होता है कि हत्या के बाद उसे चाकू पकड़ा दिया गया हो। इस चाकू पर खून भी नहीं लगा था। इससे जाहिर है कि हत्या किसी और चाकू से की गई है। युवती के कोख व पेट में चाकू लगा था। इसके अलावा हाथ और पैर पर भी चोट के निशान थे। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर बरामद चाकू व अन्य चीजों के नमूने लिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed