{"_id":"aa865ec8babc9d28f669190ad455f3a0","slug":"demolition-of-two-homes-in-the-polytechnic-college-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक कालेज के छात्रों में दो घरों में की तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक कालेज के छात्रों में दो घरों में की तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पालीटेक्निक कालेज के छात्रों ने शनिवार को जमकर उत्पात मचाया। कालेज परिसर के पास स्थित दो घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर सीओ समेत सर्किल के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने हास्टल की तलाशी ली। इस दौरान लाठियां और कुल्हाड़ी बरामद हुईं।
विज्ञापन
फतेहगढ़ के भोलेपुर बेवर रोड स्थित पालीटेक्निक कालेज के छात्रों और मोहल्ला अंबेडकर नगर, स्नेहनगर के लोगों में दो दिन से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को स्नेहनगर के कुछ युवक कालेज मैदान में मैच खेल रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के युवकों और कालेज के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया था।
विज्ञापन
शनिवार शाम स्नेहनगर निवासी मयंक कुमार को कालेज के पास से अकेला जाते देख छात्रों ने पीट दिया। इस दौरान वहां पातीराम का बेटा अमन पहुंचा तो कालेज के छात्रों ने उसे भी पीट दिया। छात्रों का गुस्सा इतने से भी शांत नहीं हुआ तो वे मयंक और पातीराम के घर में तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन
पातीराम की स्कूटी तोड़ दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने पथराव कर छात्रों को खदेड़ दिया। सूचना पर सीओ सिटी योगेश कुमार, फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह, शहर कोतवाली पुलिस और मऊदरवाजा पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हास्टल की तलाशी ली। हास्टल में लाठियां, सरिया एवं कुल्हाड़ी मिली। सीओ सिटी योगेश कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों को हिदायत दी गई। कोई पक्ष तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।