फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demolition, bail of four accused of firing

तोड़फोड़, फायरिंग में गिरफ्तार चारों आरोपियों की थाने से जमानत

Sun, 11 Oct 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demolition, bail of four accused of firing
तोड़फोड़, फायरिंग के चारों आरोपियों की थाने से जमानत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के बीचोंबीच एक प्रापर्टी पर कब्जे को लेकर तोड़फोड़, मारपीट, फायरिंग के मामले में पुलिस हिरासत में बैठे भाजपा नेता एवं कोल्ड स्टोरेज स्वामी मोहन अग्रवाल समेत चार लोगों को थाने से ही निजी मुचलकों पर देर रात जमानत दे दी गई। पुलिस ने दिन भर विवादित जमीन के आसपास नजर रखी। हालांकि दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।
विवादित जमीन पर स्थगनादेश होने के बावजूद निर्माण कार्य रुकवाने के दौरान शनिवार को बड़ा विवाद हो गया था। इसमें मोहन अग्रवाल की ओर से बनाए गए गेट आदि को तोड़ दिया गया और मजदूरों के साथ अभद्रता की गई थी। इसके बाद मौके पर फायरिंग, पथराव की घटना भी हुई।
विज्ञापन

इससे दहशत फैल गई। पुलिस ने बागकूंचा निवासी गौरव गुप्ता की तहरीर पर मोहन अग्रवाल समेत सात अज्ञात और मोहन अग्रवाल की तहरीर पर सोनू रस्तोगी, वंशी रस्तोगी पुत्रगण पन्नालाल, गौरव गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता निवासीगण वृंदावन गली व अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से मोहन अग्रवाल, अभिषेक रस्तोगी, गौरव गुप्ता उर्फ रज्जू और सुधीर अग्निहोत्री को हिरासत में ले लिया था। जानलेवा हमले, उगाही, तोड़फोड़, मारपीट, असलहे लहरानेसमेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार आधी रात को कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने चारों लोगों से एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके भरवाकर जमानत पर छोड़ दिया।

हालांकि विवादित जमीन के आसपास पुलिस बल गश्त करता रहा। पुलिस सभी आरोपियों और उनके सहयोगियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। विवाद खड़ा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed