{"_id":"632a03461e86b574563c1344","slug":"demand-to-provide-18-hours-electricity-in-rural-areas-farrukhabad-news-knp719206078","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने की मांग
विज्ञापन
नवाबगंज। भाकियू नेताओं ने किसान पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। कहा कि ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली दी जानी चाहिए।
कस्बा स्थित रामलीला मैदान में हुई किसान पंचायत में प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने कहा कि सरकार ने वर्षों पहले ग्राम पंचायत बरतल में किसानों को 505 एकड़ पट्टे की भूमि दी थी।
सभी पट्टे निरस्त कर दिए गए हैं। सरकार को इस तहर के निर्णय लेने से पहले सोचना चाहिए। अन्ना मवेशी किसानों की फसल का नुकसान करते हैं।
सरकार को इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए। जिला संयोजक दीपू राठौर ने भी संबोधित किया। देवेंद्र राजपूत ने कस्बे में जल भराव की समस्या को उठाया और तालाब कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने नायब तहसीलदार कायमंगज सनी कनौजिया को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव राजाराम शर्मा, जिलाध्यक्ष राहुल पाल, जागेश तिवारी, राम प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।