फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand to cut electricity wires for four hours during Baba Jaharveer fair

Farrukhabad News: बाबा जाहरवीर के मेले में चार घंटे के लिए बिजली तार कटवाने की मांग

Mon, 04 Aug 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to cut electricity wires for four hours during Baba Jaharveer fair
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में परंपरागत लग रहे बाबा जाहरवीर चौहान के निशान मेले में चार घंटे के लिए सड़क को क्राॅस करते बिजली तार कटवाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। कहा कि यह मेला बहुत पहले से लग रहा है। इसमें ऊंचे निशान उठाए जाते हैं। लिहाजा कुछ घंटों के लिए तार काटने की जरूरत होती है।
विज्ञापन

दलित निर्बल एवं असहाय उत्थान समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमन कुमार वाल्मीकि ने भेजे पत्र में कहा कि बाबा गोरखनाथ व बाबा जाहरवीर चौहान का 10 अगस्त को फतेहगढ़ कोतवाली से कोऑपरेटिव बैंक तक लगता है। इसमें युवक विशाल और ऊंचे निशान उठाते हैं। पता चला कि प्रशासन इस बार तार नहीं काटने की बात कह रहा है। इस बार निशान छोटे निकालने की बात कही जा रही है। इससे वाल्मीकि समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन

यह मेला साल में एक बार लगता है। दूरदराज से आए लोग पूरी श्रद्धा से निशान उठाते हैं। अंग्रेजी शासन में भी लगता था। लिहाजा सड़़क को पार करते तारों को चार घंटे के लिए काटने की अनुमति दी जाए। ताकि हिंदू हितों की हितैषी भाजपा की छवि धूमिल न हो । 10 अगस्त को दोपहर में तीन-चार घंटे के लिए बिजली के तार काटने और पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



- मुख्यमंत्री ने बिजली न काटने के निर्देशों का अनुपालन होगा। बिजली नहीं काटी जाएगी। मेला कमेटी के साथ बैठक कर उन्हें निशान 10-12 फीट ऊंचे रखने को कह दिया है। वह लोग इस पर सहमत हैं। बिजली काटने से व्यापार प्रभावित होता और आम जनता को भी दिक्कत होती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।
-संजय कुमार बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed