फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand for removal of Shamsabad BEO from the inquiry committee

Farrukhabad News: जांच कमेटी से शमसाबाद बीईओ को हटाए जाने की मांग

Wed, 20 May 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 20 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for removal of Shamsabad BEO from the inquiry committee
अमृतपुर। बच्चों से राशन डुलवाने ईंट साफ कराए जाने की शिकायत पर बनी जांच कमेटी बदले जाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र डाक के माध्यम से भेजा है। कार्यकाल में बीएसए के न होने पर डिस्पैच बाबू ने प्रार्थना पत्र लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

ब्लाक राजेपुर के गांव गोपालपुर के निवासी सुरजीत ने डाक के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को पत्र भेजा है। इसमें लिखा कि कम्पोजिट विद्यालय गोपालपुर में बच्चों से राशन डुलवाने व ईंटें साफ कराए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद भारती शाक्य व शमसाबाद वीरेंद्र पटेल जांच कमेटी में शामिल किया है।
विज्ञापन

शमसाबाद खंड शिक्षा अधिकारी गोपालपुर विद्यालय में तैनात शिक्षक अमरेश सिंह के मित्र हैं, उन्हीं के घर पर रहते हैं। दोनों के सम्बन्धों की निकटता ऐसी है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। इस विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक से शिक्षक अति करीबी हैं। ऐसी स्थित में खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। इससे पहले भी खंड शिक्षा अधिकारी जांच कर चुके है। जांच में लीपापोती की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीएसए को प्रार्थना देने गए लेकिन बीएसए के न होने पर प्रार्थना पत्र डिस्पैच में दें गया तो डिस्पैच बाबू ने प्रार्थना पत्र लेने से मना कर दिया। जांच कमेटी बदल कर निष्पक्ष जांच कराई जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed