{"_id":"682f6c73c69a9678c30a4ab3","slug":"deficiencies-found-in-newly-constructed-gaushala-instructions-to-rectify-it-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-124528-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नवनिर्मित गोशाला में मिली कमियां, दुरुस्त कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नवनिर्मित गोशाला में मिली कमियां, दुरुस्त कराने के निर्देश
Thu, 22 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 22 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
गोशाला का निरीक्षण करते अधिकारीगण।
- फोटो : चकरनगर के प्रेमपुरा गांव में शहीद के पुत्र को ढाढ़स बधांते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
फर्रुखाबाद। जिला विकास अधिकारी ने कमेटी के साथ गुरुवार को शमसाबाद क्षेत्र के गांव दुबरी में नवनिर्मित वृहद गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान काम की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों ने सवाल उठाए। कार्यदायी संस्था को सुधार कराने के निर्देश दिए।
निराश्रित गोवंश संरक्षित करने के लिए गांव दुबरी में एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से वृहद गोशाला का निर्माण कराया गया है। कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ की ओर से निर्माण पूरा दिखाकर हस्तांतरण कराने की तैयारी है। जिलाधिकारी ने तकनीकी जांच के लिए कमेटी गठित गठित की।
जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने कमेटी के तकनीकी अधिकारियों के साथ काम गुणवत्ता देखी। इस दौरान गोशाला परिसर में जगह-जगह मिट्टी के ढेर मिलने पर जमीन समतल कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा टोटियां टूटी, नालियाें का निर्माण घटिया होने के साथ वायरिंग भी खराब थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि आवारा गोवंश फसलों का नुकसान कर रहे हैं। इससे गोशाला का जल्दी निर्माण पूरा कराने के साथ गोवंश पकड़वाकर बंद करने की मांग की। डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि गोशाला में कुछ कमियां मिली थीं। उन्हें ठीक कराने और शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।