{"_id":"58dbf9084f1c1b44776404d1","slug":"decorated-mother-s-court-hail-jai-cheer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजे मां के दरबार,हुई जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजे मां के दरबार,हुई जय-जयकार
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
गुरुगांव देवी मंदिर में सजा मां का दरबार।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र पर देवी मां के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। किसी ने मां को नारियल व चुनरी चढ़ाई तो किसी ने श्रृंगार चढ़ाकर मनौती मांगी। इस दौरान मंदिरों के बाहर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने भी गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
नवरात्र पर घरों में भी भक्तों ने कलश स्थापना की। किसी ने एक दिवसीय तो किसी ने पूरे नवरात्र भर का व्रत रखा। वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी हवन, पूजन हुआ। शहर के गुरुगांव देवी मंदिर, मठिया देवी, शीतला देवी मंदिर बढ़पुर, वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर और गमा देवी मंदिर फतेहगढ़ में सुबह से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया। देवी मंदिरों के बाहर लगी पूजन सामग्री की दुकानों पर भक्तों की भीड़ लगी रही।
इस दौरान मंदिरों को झालरों आदि से भव्यता के साथ सजाया गया था। शाम को रंगबिरंगी लाइटों से मंदिर दूधिया रोशनी में नहाए नजर आए। उधर, नवाबगंज के पुठरी और मोहम्मदाबाद के महामाई मंदिर में भी श्रद्घालुओं की भीड़ रही।