फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Debris falling from the roof of Jiragour school

Farrukhabad News: जीरागौर विद्यालय की छत से टूटकर गिर रहा मलबा

Sun, 17 Nov 2024 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Debris falling from the roof of Jiragour school
कमालगंज। प्राथमिक विद्यालय जीरागौर के शिक्षण कक्ष के लिंटर से टूट-टूट कर मलबा गिर रहा है। खतरे को देखते हुए कमरे में बच्चों की पढ़ाई रोक दी गई। अभिभावकों ने क्षतिग्रस्त कमरों को गिराकर नए भवन का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


जीरागौर में प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था। भवन में दो कमरे, बरामदा व आफिस बना है। इस समय विद्यालय में कक्षा एक से पांचवीं तक 53 बच्चे पंजीकृत हैं। हेडमास्टर, सहायक अध्यापक, दो शिक्षामित्र कार्यरत हैं। कुछ दिनों से लिंटर का मलबा टूट कर गिरने लगा। इससे बच्चों व अभिभावकों में चिंता फैली है।
विज्ञापन

वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सुरेशचंद्र का कहना है कि संबंधित कमरे में पढ़ाई बंद करा दी गई है। कुल्हड़ की छत वाले अन्य स्कूल भवनों का ब्योरा मांगा गया है। हेडमास्टर फहीम उल्ला ने बताया कि कक्षा एक व दो के बच्चे बरामदे व तीन, चार, पांच के बच्चे दूसरे कमरे में बैठा रहे। एसएमसी अध्यक्ष अरशद अली ने कहा कि दूसरा कमरा व आफिस भी सुरक्षित नहीं है। शीघ्र नवीन भवन बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed