{"_id":"601557658ebc3e32c276e393","slug":"death-of-young-man-report-of-murder-on-three-farrukhabad-news-knp608797282","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के बाद युवक की मौत, तीन पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के बाद युवक की मौत, तीन पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
मुकेश का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
युवक की मौत, तीन पर हत्या की रिपोर्ट
संकिसा (फर्रुखाबाद)। कार लाने की खुशी में परिवार के लोगों के साथ दावत में गए युवक की मौत हो गई। भाई ने परिवार के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें शराब पिलाने के पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी निरवेश दिल्ली में काम करता है। वह शुक्रवार को दिल्ली से कार लेकर आया। इस पर परिवार के ही मुकेश (35) ने निरवेश से कार लाने की खुशी में दावत देने को कहा। पुलिस के अनुसार निरवेश अपनी कार से मुकेश के अलावा परिवार के ही कश्मीर व देशराज को शराब पिलाने के लिए गांव अचरा ले गया। वहां सभी ने शराब पी। इसके बाद मुकेश को कार में ही उल्टियां होने लगीं।
शाम को सभी वापस गांव पहुंचे। निरवेेश, देशराज व कश्मीर अपने-अपने घर चले गए। मुकेश कार में पड़ा रहा। देर शाम मुकेश के भाई रवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि उसके गांव के कुछ लोगों ने उसके भाई को शराब पिलाई और पीट-पीट कर से मार डाला है। इस पर पहुंची पुलिस ने मुकेश को मोहम्मदाबाद सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रवेंद्र ने निरवेश, देशराज व कश्मीर के खिलाफ भाई मुकेश की पीट-पीट कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी मुकेश के परिवार के ही हैं। सभी के मकान भी आसपास ही हैं। अधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नजर नहीं आ रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पांच भाइयों में सबसे बड़ा था मुकेश
मुकेश मजदूरी करता था। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई रवेंद्र जाटव, अरविंद, सोनू व मानू हैं। पत्नी सुमन देवी सिलाई करती है। उसके चार बच्चे खुशबू, सूरज कुमार, पारो तथा कीर्ति हैं।