{"_id":"636beb684a6a111bf7373b90","slug":"death-of-a-boy-who-fell-in-the-pond-while-playing-farrukhabad-news-knp727465485","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन
संकिसा। दादी के साथ गए बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। खोजबीन के दौरान बालक का शव तालाब में उतराता मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव भटी निवासी किसान गीतम सिंह के दो वर्षीय पुत्र शिवांग को बुधवार दोपहर दादी गंगा देवी घर से 200 मीटर दूर खिलाने के लिए ले गईं।
गंगा देवी वहां मौजूद महिलाओं से बात करने लगीं। शिवांग खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंचा गया और उसमें गिर पड़ा। शिवांग के न दिखने पर गंगा देवी व अन्य महिलाओं ने आसपास खोजबीन की।
जब वह तालाब के पास पहुंची तो शिवांग का शव उतराता मिला। जानकारी होने पर मां रुचि, भाई पंकज आदि लोग मौके पर पहुंचे और रोने लगे।
ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।