फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   death in accident

बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, पिता-पुत्र घायल

Sat, 11 Apr 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
death in accident
गमगीन बैठे परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। पत्नी के साथ बाइक से गैस सिलिंडर लेने जा रहे किसान की सामने आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। किसान की मौके पर मौत हो गई। पत्नी चुटहिल हो गई। दूसरी बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरखापुर निवासी राजकुमार(50) खेती करते थे। शनिवार सुबह वे पत्नी अंगूरादेवी के साथ शाहजहांपुर के मिर्जापुर में गैस सिलिंडर लेने जा रहे थे। ढाई घाट पुल पर सामने आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे राजकुमार सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी चुटहिल हो गई।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार शाहजहांपुर थाना कलान के नरौरा निवासी विकास व उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। विकास पिता के साथ मेरापुर के गांव बलीपुर अचरा जा रहे थे। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पुलिस व राजकुमार के परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां रामश्री व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। राजकुमार पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाई मानिकचंद्र व स्वदेश वर्ष 2011 में पड़ोसी गांव में हुए तान्या हत्याकांड में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed