फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Death hanging in the village, the electricity department became careless

Farrukhabad News: गांव में झूल रही मौत, विद्युत विभाग बना लापरवाह

Sun, 04 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 04 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Death hanging in the village, the electricity department became careless
फोटो- 19,
विज्ञापन

- जमीन से करीब साढ़े 7 फिट ऊपर झूल रहे 440 के तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। गांव में सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन के तार मौत बनकर झूल रहे हैं। जमीन से करीब साढ़े 7 फिट ऊंचाई पर तार हादसों को दावत दे रहे। इससे ग्रामीणों के साथ ही मवेशियों की जान को खतरा है। विद्युत विभाग लापरवाह बना हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत कर्मचारियों से की। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
बिजली के बिना आधुनिक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जरा सी चूक और लापरवाही के बाद यह हमें काल के गाल में भी भेजने पर विलंब नहीं करती है। क्षेत्र के भटपुरा ग्राम पंचायत के मजरा आजाद नगर में पंचायत भवन के पास जमीन से महज साढ़े 7 फीट ऊपर झूल रहे 440 केवीए का बिजली प्रवाहित तार मौत का झूला बन कर लोगों के सिर पर झूल रहा है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ ही मवेशियों को भी जान को इससे खतरा है। इसी तरह गांव में लगे टावर के पास लाइन झूल रही है। अन्य स्थानों पर भी तार जमीन के नजदीक लटक रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार तार को कसने के लिए विभाग के कर्मचारियों से कहा। लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। गांव के शत्रुघ्न शुक्ला ने बताया कि खाली पड़े प्लाट के पास करीब चार वर्षों से बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। उन्होंने कई बार लाइनमैन से तार को ठीक करने को कहा। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। कस्बा के निकटवर्ती गांव नई बस्ती में दिनारपुर जाने वाले मार्ग पर बंच केबल कई महीनों से लटक रही है। अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। सोमवार को कर्मचारियों को भेजकर लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed