फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dealing of self-sufficient funds to thilli shopkeepers

ठिलिया दुकानदारों को आत्मनिर्भर निधि व बेघरों को आवास की सौगात मिली

Sun, 21 Mar 2021 07:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Dealing of self-sufficient funds to thilli shopkeepers
नगर पंचायत कमालगंज के गेस्ट हाउस में बोलते विधायक नागेंद्र सिंह राठौर। - फोटो : FARRUKHABAD
ठिलिया दुकानदारों को आत्मनिर्भर निधि की सौगात
विज्ञापन

कमालगंज। नगर पंचायत के गेस्ट हाउस में रविवार को प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आयोजित कार्यक्रम में ठिलिया दुकानदारों को पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि की सौगात दी गई। वहीं बेघरों को प्रधानमंत्री आवास शहरी का प्रमाणपत्र दिया गया। नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई में योगदान के लिए स्वच्छता सेवकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व चेयरमैन प्रीति माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर ठिलिया दुकानदार सर्वेश यादव, अवरार, अवधेश, पूरन गुप्ता, महाराम, अरविंद, सूरज, शाकिर, तौहीद, मनीष, महेंद्र गुप्ता, शमीउल्ला, आसिफ, संजय गुप्ता, वाहिद को पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के रूप में 10-10 हजार रुपये ऋण का प्रमाणपत्र दिया गया। 10 लोगों को प्रधानमंत्री आवास शहरी का स्वीकृति प्रमाणपत्र भी दिया गया।
विज्ञापन

सफाई नायक वीरेंद्र वाल्मीकि व श्यामकुमार को सम्मानित किया गया। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास व खुशहाली लाना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जनता की सेवा के लिए हैं। वक्त आने पर उन्हें मजबूत करना होगा। चेयरमैन प्रीति माहेश्वरी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने कहा कि सरकार का ध्यान शहरी गरीबों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी मुन्नाकुमार ने प्रगति आख्या रखी। चेयरमैन के पति तरुण माहेश्वरी, सभासद डॉ देवदत्त राजपूत,सुमित औदीच्य, शांतिबोध पालीवाल, पप्पू हलबाई, मंजुला गुप्ता, हिना दवे, रामनिवास शर्मा, नन्हीं बिटिया, दीपू बजाज आदि भी रहे।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
कायमगंज। सरकार के चार साल पूरे होने पर रविवार को नगरपालिका कायमगंज परिसर में कार्यक्रम हुआ। इसमें विधायक अमर सिंह खटिक ने कहा कि चार साल बेमिसाल रहे और पांचवां साल भी रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक ने पालिका क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।
कार्यक्रम में एसडीएम नरेंद्र सिंह ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। तहसील के पास जो जाम की समस्या रहती है उसका जल्द समाधान कराया जाएगा। जनसमस्याओं के लिए तहसील परिसर में शिकायत पेटिका लगवाई जाएगी। सहायक आयुक्त जीएसटी संतोष कुमार ने सरकार की योजनाओं को गिनाया। ईओ सीमा तोमर ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार विकास कार्य कराए गए हैं।

जो भी योजनाएं हैं उन्हें बेहतर ढंग से लागू कराया जाएगा। इस दौरान भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री अवनीश चतुर्वेदी, राजवीर शाक्य, राजमंगल दीक्षित, मंजू अग्रवाल, उर्मिला सिंह, मुन्नालाल गुप्ता, व्यापारी नेता संजय गुप्ता, कमलेश भारद्वाज, जितेंद्र रस्तोगी मौजूद रहे। उधर ब्लॉक कार्यालय में किसान प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही बीडीओ राहुल राय व कृषि विभाग ने आए हुए किसानों को कृषि के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां बताईं। भाजपा जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed