{"_id":"6205537bcef7013a635f9eb1","slug":"dead-body-thrown-in-the-pond-after-killing-the-missing-canteen-operator-farrukhabad-news-knp679938121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता कैंटीन संचालक की हत्या कर शव तालाब में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता कैंटीन संचालक की हत्या कर शव तालाब में फेंका
विज्ञापन
दिलीप की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शराब ठेके के लापता कैंटीन संचालक का कंकाल स्कूल के पीछे स्थित तालाब में मिला। परिजनों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की और हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संचालक बीते 21 दिनों से लापता था।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बूरा वाली गली (मुफ्ती साहब) निवासी दिलीप गुप्ता (30) राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर देशी शराब के ठेके पर कैंटीन चलाता था। उसका बहनोई विकास गुप्ता उसी ठेके पर सेल्समैन है। बीती बीस जनवरी की रात दिलीप कैंटीन से घर के लिए जाने के लिए निकला, तभी से लापता था।
बहनोई विकास, बहन सोनी व ज्योति ने राजेेपुर थाने में साले दिलीप की गुमशुदगी की तहरीर दी। राजेपुर पुलिस ने मामला शहर कोतवाली का बताकर उन्हें टरका दिया। इसके बाद 31 जनवरी को राजेपुर थाने में ही उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह राजेपुर थाना क्षेत्र के ही गांव चाचूपुर निवासी चौकीदार शकील अहमद ने पूर्व माध्यमिक स्कूल के पीछे तालाब में एक नर कंकाल देख जानकारी प्रधानाध्यापिका गीता शाक्य को दी। इसके बाद सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा, एसओ दिनेश गौतम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
कंकाल को बाहर निकला गया। पुलिस ने तालाब से कुछ कपड़े भी बरामद किए। इन्हीं कपड़ों से बहनोई ने दिलीप की शिनाख्त की। कैंटीन से घटनास्थल की दूरी करीब 300 मीटर बताई जा रही है। सीओ का कहना है कि लापता दिलीप का कंकाल तालाब से मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का पता चलेगा।
डूबने लायक पानी भी नहीं था
फोरेंसिक टीम ने कंकाल की वीडियो व फोटोग्राफी कराई और कपड़ों में मिले धब्बों के भी नमूने लिए। इसके अलावा तालाब की गहराई भी जांची गई, डूबने लायक पानी भी नहीं था। पूरे तालाब में जलकुंभी है। ऐसे में किसी का तालाब में डूबना भी टीम के गले नहीं उतर रहा है।
चल रहा था लेनदेन का विवाद
कैंटीन के अन्य लोगों ने बताया कि दिलीप जुए व शराब का आदी था। लापता होने से15 दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के कुछ लोग दिलीप को तलाशते हुए आए थे, जिन्हें देखकर वह भाग गया था। मामला रुपयों के लेनदेन के विवाद का भी हो सकता है। पुलिस उक्त बिंदु पर भी जांच कर रही है।