{"_id":"632617edcf82f00f111f293f","slug":"dead-body-of-youth-found-near-liquor-contract-farrukhabad-news-knp718668687","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब ठेका के पास छपाई ठेकेदार का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी शराब ठेका के पास छपाई ठेकेदार का मिला शव
विज्ञापन
गोपाल की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। देशी शराब ठेके के पास शनिवार दोपहर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के अंडरवियर से नाइट्रेट की पुड़िया बरामद हुई है। पुलिस और आबकारी विभाग ने जांच की। परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर के गंगा दरवाजा में बेड़ारास के भवन में देशी शराब का ठेका है। ठेके के पास ही दोपहर तीन बजे एक युवक का शव पड़ा देखा गया। उसकी शिनाख्त गोपाल कुशवाह (20) निवासी गंगा दरवाजा के रूप में हुई।
मां शारदा देवी के मौके पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस की जांच में आशंका जताई गई कि गोपाल ने शराब में नाइट्रेट मिलाकर पी होगी।
आबकारी विभाग और फारेंसिक टीमों ने भी जांच की।
गंगानगर निवासी मामा सोनू ने बताया कि गोपाल छपाई का ठेका लेता था। उसके पिता ने दो शादियां की थीं। गोपाल अपनी सगी मां के साथ अलग रहता था। मौत कैसे हुई, इसमें संदेह है। मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने शराब ठेका की दुकान से नमूने एकत्रित किए। विभाग शराब में मिलावट की आशंका की जांच कर रही है।
मां शारदे देवी और मामा सोनू ने बताया कि जब वह मौके पर आए थे, उस समय गोपाल के पास कुछ नहीं था। अब अचानक यह पुड़िया कहां से आ गई। मां और मामा ने घटनाक्रम पर संदेह व्यक्त किया है।