फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of young man found in pond, fear of murder

तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 22 Feb 2021 05:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in pond, fear of murder
गांव पचपुखरा में तालाब में पड़े शव को देखते पुलिस कर्मी व लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गांव पचपुखरा के एक तालाब में युवक का शव पड़ा मिला। शरीर फूल जाने से शव कई दिन पुराना लग रहा है। उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव पचपुखरा के पूर्व दिशा में काफी गहरा तालाब है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे कुछ बच्चे पतंग लूटने पहुंचे, तो उन्हें तालाब में शव पड़ा दिखा। सूचना पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए। निवर्तमान प्रधान हरिकिशन चौहान के पुत्र संदीप ने थाना पुलिस को सूचना दी। बीबीगंज चौकी प्रभारी मीनेश पचौरी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद सीओ सिटी राजवीर सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के शरीर पर शर्ट, पैंट और स्पोर्ट्स के जूते थे। तालाब में जलमंजनी घास अधिक होने से शव फूलने के बाद ऊपर दिखाई दिया। शरीर की ऊपरी खाल सड़ जाने से शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब तीस वर्ष होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में शव को बाहर निकलवाया गया। तलाशी लेने पर शर्ट की जेब में एक मास्क मिला है। पुलिस ने शरीर को देखा, तो उसके नाजुक अंगों पर चोटों के निशान दिखाई दिए। इससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ सिटी राजवीर सिंह ने बताया कि शव काफी दिन पुराना शव लग रहा है। इसकी शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed